Mandi: श्रवण बाधित बेटियों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय क्विज़ेबल्ड प्रतियोगिता में हिमाचल को दिलाया बड़ा सम्मान

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर स्थित समाज न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष बच्चियों के संस्थान एचपीआईसीएसए सुंदरनगर की दो श्रवण बाधित छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। छात्राओं स्नेहा और गुंजन ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ेबल्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता (First Runner Up) का स्थान हासिल किया।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 7 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एचपीआईसीएसए सुंदरनगर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जो संस्थान और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बन गया।

जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर और संस्थान की प्रधानाचार्य नीलम लगवाल ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्नेहा और गुंजन ने इससे पहले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय क्विज़ेबल्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला।

राष्ट्रीय मंच पर इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अगर प्रतिभा और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्नेहा और गुंजन की यह सफलता न केवल संस्थान, बल्कि पूरे जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।