Kangra: शादी का खाना बना बीमारी की वजह! पनापर गांव में डायरिया फैलने से मचा हड़कंप, 30 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे

Date:

--Advertisement--

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनापर के गांव अप्पर पनापर में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस बीमारी की चपेट में आकर कई लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें से कुछ मरीज धीरा अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य लोग इलाज करवाकर घर लौट चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद दर्जनों लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। शुरुआत में कुछ लोगों ने निजी क्लीनिकों में इलाज करवाया, लेकिन जब बीमारी के मामले बढ़ने लगे तो प्रभावित लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा में इलाज के लिए पहुंचना शुरू किया। रविवार तक करीब 30 मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे, जिनमें से कुछ का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य को दवाइयां देकर घर भेज दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। वर्तमान में धीरा अस्पताल में 8 मरीज भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। वहीं एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है। बीएमओ भवारना डॉ. नवीन राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। टीम ने प्रभावित गांव का दौरा कर लोगों को आवश्यक दवाइयां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए हैं।

धीरा अस्पताल में सीमित बिस्तरों की वजह से कुछ मरीजों को भवारना अस्पताल भी रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डॉ. अनुभा पठानिया, डॉ. रमन और सहयोगी स्टाफ अनिल सैनी, ईशा और सविता मरीजों का इलाज करने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर आयुर्वेदिक अस्पताल पनापर में एक अस्थायी चिकित्सा शिविर भी स्थापित किया है, जहां आपातकालीन ड्यूटी के लिए स्टाफ तैनात किया गया है।

बीएमओ भवारना डॉ. नवीन राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को संभाल रहा है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है, जबकि अन्य मरीजों को दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम गांव के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और स्थिति को जल्द नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रैत में BPL परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया का सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रैत में शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 12 पंचायतों के चिन्हित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

शिमला में आधी रात को भीषण हादसा, टैंकर से भिड़ी कार; ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत

शिमला के टोलैंड-खलीनी मार्ग पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास कार और टैंकर की जोरदार टक्कर में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चंबा में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया सामान

चंबा के चुराह क्षेत्र के शुरनाला में पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा था। सूचना मिलने पर तीसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में निजी वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार; मोबाइल फोन बरामद

शिमला में निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर 20 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल करने और वीडियो सोशल मीडिया व वेबसाइटों पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में 21 वर्षीय युवक अंकुश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर जांच शुरू कर दी है।