Kangra: कामगारों के लिए खुशखबरी, 14 योजनाओं का लाभ उठाने का मौका, शाहपुर में लगे पंजीकरण शिविर में बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मैटी पंचायत के वंडी चौक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण करना रहा।

इस कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कर सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कुल 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पंजीकृत श्रमिकों को दिया जा रहा है। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य करने वाला कोई भी श्रमिक पंजीकरण के लिए पात्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री की करुणामयी सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

उपमुख्य सचेतक ने सुझाव दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समन्वयक नियुक्त किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में धारकंडी और चंगर क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में श्रमिक लाभान्वित हो सकें। इस दौरान उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बोर्ड ने नई पहचान बनाई है।

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि प्रदेश की हर विधानसभा में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और जिला कांगड़ा में यह आठवां शिविर है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक बोर्ड द्वारा करीब 81 करोड़ रुपये की सहायता श्रमिकों को दी जा चुकी है। नरदेव कंवर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा की पूरी फीस बोर्ड वहन करेगा। इसके साथ ही हिमकेयर कार्ड बनवाने और पेंशन राशि बढ़ाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है।

जिला श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में नटराज नाट्य दल द्वारा गीत-संगीत और लघु नाटिका के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया गया। शिविर के दौरान 51 श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड वितरित किए गए, साथ ही बोर्ड की योजनाओं से संबंधित कैलेंडर और प्रचार सामग्री भी बांटी गई।

कार्यक्रम में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, लेबर ऑफिसर अमित चौधरी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष संजय सैनी सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के मार्गदर्शन में 51 स्वयंसेवकों सहित शिक्षकों ने योग क्रियाओं में भाग लिया और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Chitta Free Himachal Campaign: केवल सिंह पठानिया बोले- समाज के सहयोग से ही खत्म होगी चिट्टे की कुरीति, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में आयोजित ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि चिट्टे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचाने, अभिभावकों की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।