Himachal: नवोदय विद्यालय में प्रवेश का मौका, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षा केंद्र घोषित

Date:

--Advertisement--

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में पार्श्व प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रभारी प्राचार्या शशि कांता कुमारी द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ में करवाई जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 10.45 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा।

वहीं कक्षा 11वीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ परिसर को बनाया गया है। इस कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

प्रभारी प्राचार्या ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी विभाग के निर्धारित पोर्टल का ही उपयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।