Bilaspur: RLA बिलासपुर फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन, दूसरा आरोपी भी निलंबित, दिल्ली क्राइम ब्रांच तलाश में

Date:

--Advertisement--

आरएलए (रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी) बिलासपुर में सामने आए बहुचर्चित फर्जीवाड़े के मामले में प्रशासन ने एक और कड़ा कदम उठाया है। इस प्रकरण में संलिप्त दूसरे आरोपी गौरव भारद्वाज को भूमि अभिलेख निदेशक शिमला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी गौरव भारद्वाज एसडीएम कार्यालय झंडूता की गन लाइसेंस शाखा में तैनात था और बीते कई दिनों से ड्यूटी से गायब चल रहा था।

जानकारी के अनुसार गौरव भारद्वाज 21 जनवरी की दोपहर के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम झंडूता ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन आरोपी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही वह ड्यूटी पर लौटा। इसके बाद 28 जनवरी को एसडीएम झंडूता ने उपायुक्त बिलासपुर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी बिलासपुर ने भूमि अभिलेख निदेशक शिमला को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद भूमि अभिलेख निदेशक ने केंद्रीय सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम 10 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव भारद्वाज को निलंबित करने के आदेश जारी किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल पहले आरोपी सुभाष को 21 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं दूसरा आरोपी गौरव भारद्वाज अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

फर्जीवाड़े की गहराई से जांच के लिए प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने गौरव भारद्वाज के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।