Hamirpur: हमीरपुर के चाहड़ गांव का लाल बना ब्रिगेडियर, सेना में पहुंचा क्षेत्र का नाम रोशन

वीर भूमि हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील के तहत आने वाले चाहड़ गांव के लिए यह गर्व का क्षण है। गांव से संबंध रखने वाले सुनील कुमार चौहान पुत्र स्वर्गीय मेहर सिंह भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। टौणीदेवी क्षेत्र से वे पहले ऐसे अधिकारी बने हैं, जिन्होंने ब्रिगेडियर का रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

ब्रिगेडियर सुनील कुमार चौहान के बड़े भाई संजीव चौहान ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भाई की इस बड़ी उपलब्धि से माता विद्या देवी और पूरे गांव में खुशी की लहर है। सुनील कुमार चौहान के गांव आगमन पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

इस उपलब्धि पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी ब्रिगेडियर सुनील कुमार चौहान को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर जिले के लिए गर्व की बात बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!