Mandi: शिवरात्रि महोत्सव मंडी में पहली बार बड़ा मौका, अब पूरे हिमाचल से दिव्यांग कलाकार ले सकेंगे भाग

Date:

--Advertisement--

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के तहत सेरी मंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस वर्ष एक खास पहल की जा रही है। पहली बार आयोजित की जा रही स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब इस प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल प्रदेश से दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में मंच प्रदान करने के लिए इस बार अलग से अवसर भी दिया जा रहा है।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता सहित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑडिशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ये ऑडिशन 2 फरवरी को पड्डल स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टैनिस हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्पैशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता के लिए अब तक 9 दिव्यांग प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

गुरसिमर सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग समाज की कला, कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना और उन्हें सांस्कृतिक मंच पर समान अवसर उपलब्ध करवाना है। स्पैशल चाइल्ड हंट मेला समिति की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर के दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान और सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्पैशल चाइल्ड हंट के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। यह पहल दिव्यांगजनों को मुख्यधारा की सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी या उनके अभिभावक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, मंडी में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।