Himachal: मनरेगा पर सियासी संग्राम, नाम से गांधी हटाने के विरोध में रिज मैदान पर सीएम सुक्खू समेत कांग्रेस नेताओं का उपवास

Date:

--Advertisement--

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के प्रारूप में बदलाव और इसके नाम से ‘महात्मा गांधी’ का नाम हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। इस फैसले के विरोध में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो घंटे का सामूहिक उपवास किया।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, दोनों सह-प्रभारी और कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने इस उपवास को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया। उपवास के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और गरीब वर्ग के हितों की अनदेखी की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की आजीविका की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाना इसकी मूल भावना और आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय के दबाव में लिया गया और केंद्रीय कैबिनेट को विश्वास में नहीं लिया गया।

विनय कुमार ने चेतावनी दी कि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव से ग्रामीणों को मिलने वाले 100 दिन के सुनिश्चित रोजगार पर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है।

कांग्रेस ने साफ किया कि यह आंदोलन केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले दो सप्ताह से पूरे देश में मनरेगा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप और नाम को तुरंत बहाल नहीं किया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।