Himachal: पंजाब केसरी पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, हिमाचल BJP का AAP सरकार पर तीखा वार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में पंजाब केसरी मीडिया ग्रुप के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कथित दमनकारी रवैये को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु ने धर्मशाला में जारी बयान में कहा कि पंजाब सरकार की यह कार्रवाई न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक भी है।

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है और मीडिया की आवाज को दबाने का मतलब सीधे तौर पर आम जनता की आवाज को कुचलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जब भी घबराहट में आती है, तब वह पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाने लगती है। उन्होंने कहा कि मीडिया का मूल धर्म सच्चाई को सामने लाना है और सच्चाई अक्सर सत्ता को असहज करती है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि सरकार दमनकारी रवैया अपनाए।

भाजपा नेता ने साफ शब्दों में कहा कि प्रैस की स्वतंत्रता पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयां लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं। एडवोकेट विश्व चक्षु ने चेतावनी दी कि यदि मीडिया की आवाज दबाने का प्रयास जारी रहा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में भाजपा की अहम बैठक, दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश; आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद और हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।