Himachal: अब अस्पतालों की छतों से बनेगी बिजली, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल को बनाएंगे ग्रीन एनर्जी स्टेट

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले सभी भवनों में चरणबद्ध तरीके से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने से न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरकारी खर्च में भी बड़ी बचत होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 13 हजार मिलियन यूनिट ऊर्जा की खपत होती है। सरकार का लक्ष्य है कि इस कुल ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। इसी दिशा में राज्य सरकार अगले दो वर्षों में 500 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

वर्तमान में प्रदेश में ऊना जिले की 32 मेगावाट क्षमता की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना, पांच मेगावाट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना और 10 मेगावाट की अघलौर सौर ऊर्जा परियोजना से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। सरकार सौर ऊर्जा के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन, कम्प्रेस्ड बायोगैस और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत ग्राम पंचायतों को भी अहम भूमिका दी गई है। इसके लिए ग्रीन पंचायत कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। पहले चरण में 24 ग्राम पंचायतों में सौर संयंत्र लगाने को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 16 पंचायतों में कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 150 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से होने वाली आय का 20 प्रतिशत हिस्सा अनाथ बच्चों और विधवाओं को आर्थिक सहायता देने में उपयोग किया जाएगा।

ऊना जिले की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना का वाणिज्यिक संचालन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हुआ है, जिससे अब तक 79.03 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर 22.91 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। वहीं भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का संचालन 30 नवंबर 2024 से शुरू हुआ, जिससे 8.57 मिलियन यूनिट बिजली और 3.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अघलौर सौर ऊर्जा परियोजना से 21 मई 2025 से बिजली उत्पादन शुरू हुआ है और अब तक 5.89 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन हो चुका है।

इसके अलावा 31 मेगावाट की तीन सौर ऊर्जा परियोजनाएं निष्पादन चरण में हैं, जबकि 41 मेगावाट की चार परियोजनाएं निविदा चरण में हैं। कांगड़ा जिले के डमटाल क्षेत्र में बंजर भूमि पर 200 मेगावाट क्षमता का बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की भी योजना है।

राज्य सरकार ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर 250 किलोवाट से पांच मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाएं आवंटित कर रही है। इन परियोजनाओं से उत्पादित बिजली को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड खरीदेगा। अब तक 547 निवेशकों को लगभग 596 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं आवंटित की जा चुकी हैं, जिनमें से 403.09 मेगावाट के लिए विद्युत खरीद समझौते हो चुके हैं।

हिमऊर्जा द्वारा 728.4 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं एचपीएसईबीएल को आवंटित की गई हैं, जिनमें से 150.13 मेगावाट क्षमता की 120 ग्राउंड माउंटेड परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में ये योजनाएं हिमाचल को देश के अग्रणी ग्रीन एनर्जी राज्यों की कतार में खड़ा करेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।