Himachal: हरिपुरधार में भीषण बस हादसा, सोलन से कुपवी जा रही निजी बस खाई में गिरी; 7 की मौत, कई घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार “जीत कोच” नाम की यह निजी बस सोलन से कुपवी की ओर जा रही थी। हरिपुरधार के पास पहुंचते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सीधे गहरी खाई में लुढ़क गई। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर थी।

इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।