Una: ऊना में खैर माफिया फिर सक्रिय, पंजाब बॉर्डर के पास 12 पेड़ काटे, 43 मौछे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना में खैर माफिया एक बार फिर बड़े स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है। पंजाब बॉर्डर से सटे बनगढ़-फत्तेवाल क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर छापामारी कर कार्रवाई की और कटे हुए खैर पेड़ों के 43 मौछों को जब्त कर घंडावल स्थित नर्सरी में भेज दिया। इस दौरान फत्तेवाल क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

डीएफओ ऊना सुशील ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण और दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। वन विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से पूरे इलाके में जांच में जुटी हैं। अब तक जांच में 12 बड़े खैर पेड़ों के कटान की पुष्टि हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि ये पेड़ सरकारी भूमि, निजी मिलकीयत और बीबीएमबी की जमीन से काटे गए हैं। मामले की सूचना बीबीएमबी प्रबंधन को भी दे दी गई है।

वन विभाग अब बनगढ़ क्षेत्र में भूमि की निशानदेही करवा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन स्थानों पर चोरी-छिपे खैर के पेड़ों की कटाई हुई है। इससे पहले भी कुटलैहड़ क्षेत्र के जंगलों में खैर माफिया द्वारा इसी तरह की अवैध कटाई के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर विभाग ने कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में खैर के पेड़ काटकर उन्हें कत्था बनाने वाले लघु उद्योगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

डीएफओ सुशील ठाकुर ने कहा कि खैर कटान के मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया है और जब्त किए गए मौछों को सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं और जहां से भी शिकायत या सूचना मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है और जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।