Himachal: शिमला हाईकोर्ट के बाद धर्मशाला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर में खाली कराया गया पूरा परिसर

Date:

--Advertisement--

शिमला हाईकोर्ट के बाद अब हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन दोपहर बाद पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। खतरे को देखते हुए सभी वकील और न्यायालय स्टाफ सुरक्षित रूप से परिसर से बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

इस मामले की जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला के पूर्व प्रधान एडवोकेट तरुण शर्मा ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:10 बजे की है। उस समय बार रूम में वकील लंच कर रहे थे, तभी अचानक सूचना मिली कि पूरे कोर्ट कैंपस को तुरंत खाली किया जाए। जब इसका कारण पूछा गया तो बताया गया कि ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली है। इसके बाद बिना देरी किए सभी वकीलों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

मौके पर पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी है। एडवोकेट तरुण शर्मा ने बताया कि इस तरह की धमकियां पहली बार नहीं मिल रही हैं। इससे पहले भी न्यायालय परिसरों को निशाना बनाकर ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार मिलने वाली इन धमकियों से वकीलों और कर्मचारियों में दहशत फैलती है और अदालत का जरूरी कामकाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने जांच एजेंसियों से मांग की है कि इन धमकियों के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।