Hamirpur: DC ऑफिस के पास भीषण आग से हड़कंप, हमीरपुर में स्लेटपोश मकान के तीन कमरे जलकर राख

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीसी ऑफिस से सटे मृदुल चौक के पास एक स्लेटपोश मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मकान के तीन कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में मकान मालिकों को करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर की है। मृदुल चौक के सामने, टिम्बर डिपो के साथ स्थित मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग को बढ़ता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। जैसे ही इसकी सूचना मिली, डीसी अमरजीत सिंह, एसपी बलबीर सिंह और एडीसी अभिषेक गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय से धुआं उठता देखा और तुरंत स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चूंकि यह हादसा मुख्य सड़क के किनारे हुआ, इसलिए हमीरपुर-सुजानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार जिस मकान में आग लगी, वह राकेश कुमार और विनोद कुमार पुत्र तुलसी राम का है। इन कमरों में कश्मीरी मजदूर किराए पर रहते थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी मजदूर सुरक्षित हैं। हालांकि आग की चपेट में आने से मजदूरों का सारा सामान और मकान का ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

घटना के बाद मकान मालिकों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वहीं डीसी अमरजीत सिंह ने संबंधित विभाग को नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को मुआवजा और तात्कालिक राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।