Himachal: पर्यटन को नई दिशा: मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ‘दैट्स यू’ अभियान, अब हिमाचल देगा सुकून भरा स्लो टूरिज्म अनुभव

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के महत्वाकांक्षी ‘दैट्स यू’ अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान राज्य की पर्यटन नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है, जिसके तहत अब केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित रहने के बजाय स्लो टूरिज्म की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यटकों को हिमाचल की प्रकृति, संस्कृति और जीवनशैली से गहराई से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दैट्स यू’ अभियान को खासतौर पर राज्य के प्रवेश द्वारों, हवाई अड्डों और हेरिटेज रेलवे स्टेशनों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है। इस पहल के जरिए यात्रियों और हिमालयी प्रकृति के बीच एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया जाएगा, ताकि पर्यटक केवल घूमने ही नहीं बल्कि हिमाचल को महसूस कर सकें।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि स्लो टूरिज्म की दिशा में यह कदम राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। कम प्रसिद्ध गांवों में लंबे प्रवास और स्थानीय संस्कृति में सहभागिता को प्रोत्साहित कर यह अभियान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इसके साथ ही इससे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बढ़ते दबाव को कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता को सामने लाने में मदद मिलेगी।

पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया ने जानकारी दी कि यह अभियान चंडीगढ़-शिमला प्रवेश मार्ग, गग्गल और भुंतर हवाई अड्डों तथा ऐतिहासिक कालका-शिमला टॉय ट्रेन मार्ग जैसे प्रमुख आगमन स्थलों पर चलाया जाएगा, ताकि राज्य में प्रवेश करते ही पर्यटकों को इस नई सोच से जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।