Kangra: पालमपुर के बिन्द्रावन वार्ड में विकास की सौगात, आशीष बुटेल ने 44.5 लाख के कार्यों का किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 7 जनवरी। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम के वार्ड नंबर 7 बिन्द्रावन में 44.5 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

विधायक आशीष बुटेल ने 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित शिव मंदिर भरूं से आंगनबाड़ी तक बनी सड़क, 11.5 लाख रुपये की लागत से तुणी दा टियाला से फरेड़ मार्ग तक तैयार सड़क और 17 लाख रुपये की लागत से बने लोहारल सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पालमपुर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1200 करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न चरणों में चल रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आशीष बुटेल ने भरूं क्षेत्र में सड़क किनारे 20 सोलर लाइटें लगाने और शिव मंदिर के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने क्षेत्र के तीन महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

विधायक ने बिन्द्रावन वार्ड को पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं की दृष्टि से मॉडल वार्ड बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बिन्द्रावन वार्ड में ही 4 करोड़ रुपये की लागत से एक पार्क और 1 करोड़ रुपये की लागत से एक कृत्रिम झील का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर बोलते हुए विधायक ने आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्हें चरणबद्ध तरीके से खालटी गौ सदन भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लोहारड़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में बिजली से जुड़ी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, स्थानीय पार्षद संजय राठौर, नगर निगम के अनुभाग अधिकारी अमित कटोच, अधीक्षक सुरेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।