Kangra: गरली में स्वर्गीय निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, राज्यपाल की मौजूदगी में हुआ शांति पूजन

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, गरली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन किया गया। इस श्रद्धा और आध्यात्म से परिपूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सहभागिता की, जबकि लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षाएं जीवन की नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मां की सेवा करता है और उनके बताए मार्ग पर चलता है, वह जीवन में सफलता और ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। राज्यपाल ने संतों और महापुरुषों के वचनों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि ऐसे विचार मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

शांति पूजन एवं पाठ के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक और श्रद्धापूर्ण आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वान आचार्य, संत-महात्मा और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें दंडीस्वामी मुकुंदानंद जी गिरि (जोशीमठ), दंडीस्वामी स्वात्मानंदेंद्र सरस्वती महास्वामी (विशाखापट्नम), मां कनकेश्वरी जी देवी (मोरबी), मां कैलाश जी विजयवर्गीय (कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन), स्वामी ललितराम दास जी महाराज (केदारनाथ), स्वामी कुश्न गिरी जी महाराज (ज्वाला देवी, जूना अखाड़ा), महंत स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज (ब्रह्मर्षि आश्रम, इंदौरा), स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (कैलाश आश्रम, प्रयागराज), विष्णु प्रयंत (अयोध्या), स्वामी अतुल कृष्ण जी महाराज (चंडीगढ़), दिनेश किशोर जी (पुजारी, रघुनाथ मंदिर कुल्लू), देवी चंद्र जी (हड़िम्बा मंदिर, मनाली), कमल कैलाश जी शर्मा, अभिषेक जी शर्मा, पं. शशिभूषण जी शर्मा (गरली), कृष्ण चंद्र जी शर्मा (गरली), अनिल जी (दिल्ली), शैलेश कुमार जी तिवारी (बलाहार), आचार्य एवं विद्वान जैसे गोविंद नारायण दीक्षित और कृष्ण कुमार द्विवेदी (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय) सहित महंत हरीश भारती जी (ग्राम नरेली) भी शामिल रहे।

इस अवसर पर कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।