Kangra: जम्मू में विधानसभा अध्यक्ष से मिले केवल सिंह पठानिया, हिमाचल के ई-विधान मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 7 जनवरी। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से औपचारिक भेंट की। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सफलतापूर्वक लागू की गई पेपरलेस ई-विधान प्रणाली की विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि ई-विधान एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए विधानसभा की पूरी कार्यवाही कागज रहित तरीके से संचालित की जाती है। इस प्रणाली के तहत प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक, संशोधन, कार्यसूची, कार्यवृत्त और अन्य सभी संसदीय दस्तावेज टैबलेट या अन्य डिजिटल माध्यमों से सदस्यों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ई-विधान प्रणाली से समय और संसाधनों की बचत होती है, साथ ही विधानसभा की कार्यवाही में पारदर्शिता, सटीकता और गति आती है। यह व्यवस्था न केवल सदन की कार्यक्षमता को बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है, क्योंकि इससे कागज की खपत में बड़ी कमी आती है। डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से संग्रहीत होने के कारण भविष्य में संदर्भ के लिए सूचनाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने ई-विधान प्रणाली की सराहना की है और जल्द ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा कर इसके तकनीकी ढांचे, संचालन प्रक्रिया और व्यावहारिक लाभों का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे। इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी इस प्रणाली को लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करना है।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

“मैं उस दिन अयोध्या में था…” 6 दिसंबर 1992 की कारसेवा की यादें सुनाते हुए भावुक हुए शाहपुर के राकेश चौहान

शाहपुर निवासी और 1992 में बजरंग दल, जिला कांगड़ा के संयोजक रहे राकेश चौहान ने 6 दिसंबर 1992 की अयोध्या कारसेवा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उस समय के माहौल, कारसेवकों की मौजूदगी और अपनी यादों को विस्तार से बताया।

Kangra: घर से चल रहा था चिट्टे का धंधा! नूरपुर पुलिस ने सास-दामाद को दबोचा, 11 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने डमटाल के गांव छन्नी में घर पर छापेमारी कर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

घर के बाहर सफाई कर रहे कारोबारी पर सांड का जानलेवा हमला, बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी टूट पड़ा;...

कुमारहट्टी में घर के बाहर सफाई कर रहे प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की सांड के हमले में मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गई हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं शरण्या की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है।