Chamba: मनरेगा काम के दौरान बवाल, मजदूर से बेरहमी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र की गडफरी पंचायत के बलेड़ा गांव में मनरेगा कार्य के दौरान एक मजदूर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शेर मोहम्मद, निवासी गांव बलेड़ा, ने पुलिस को बताया कि वह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दिहाड़ी मजदूरी करता है। पिछले कुछ दिनों से गांव में एक खेत में डंगे का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें वह भी काम कर रहा था। दोपहर के समय लंच ब्रेक के दौरान वह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी बीच गांव के ही जाकिर हुसैन, अली मोहम्मद और गिली ने उसका रास्ता रोक लिया और आरोप लगाया कि डंगे की सीढ़ियां उनकी निजी जमीन पर बना दी गई हैं।

शेर मोहम्मद के अनुसार, जब उसने कहा कि यह सरकारी कार्य है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है, तो आरोपी गुस्से में आ गए। आरोप है कि जाकिर हुसैन और गिली ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया, जबकि अली मोहम्मद ने एक बड़ा पत्थर उसकी टांग पर मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर पीड़ित की भाभी समेत अन्य ग्रामीण बशीर मोहम्मद, जान मोहम्मद और सरदार मोहम्मद पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर घायल शेर मोहम्मद को तीसा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। मेडिकल अधिकारी ने घायल की हालत को गंभीर बताते हुए उसे चम्बा रैफर कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।