Kullu: छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय जंबूरी में चमकेगा कुल्लू कॉलेज, 16 रोवर-रेंजर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर और रेंजर यूनिट के छात्रों का चयन छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के बुधली में आयोजित किया जाएगा। इस जंबूरी में देशभर से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बताया कि इस राष्ट्रीय मंच पर कॉलेज के कुल 16 स्वयंसेवी भाग लेंगे, जिनमें 8 रोवर और 8 रेंजर शामिल हैं। यह दल 6 जनवरी को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगा और वहां हिमाचल प्रदेश व राजकीय महाविद्यालय कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेगा।

चयनित रोवर्स में सौरभ ठाकुर, टिकम राम, दिव्यांशु ठाकुर, विजय कुमार, आर्यन, सुजल, रवि ठाकुर और कृष्ण शामिल हैं, जबकि रेंजर्स में पलक, संध्या, कंचन, पूजा, दिव्या, डिंपल, दीक्षा और कृतिका का चयन हुआ है। इस दल का नेतृत्व रोवर लीडर प्रो. ज्योति चरण, रेंजर लीडर प्रो. मोनिका नेगी के साथ डॉ. हेम राज भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जंबूरी जैसे बड़े मंच पर भाग लेने से छात्रों को न केवल अन्य राज्यों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन में भी निखार आएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने दल की सफल यात्रा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

“मैं उस दिन अयोध्या में था…” 6 दिसंबर 1992 की कारसेवा की यादें सुनाते हुए भावुक हुए शाहपुर के राकेश चौहान

शाहपुर निवासी और 1992 में बजरंग दल, जिला कांगड़ा के संयोजक रहे राकेश चौहान ने 6 दिसंबर 1992 की अयोध्या कारसेवा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उस समय के माहौल, कारसेवकों की मौजूदगी और अपनी यादों को विस्तार से बताया।

Kangra: घर से चल रहा था चिट्टे का धंधा! नूरपुर पुलिस ने सास-दामाद को दबोचा, 11 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने डमटाल के गांव छन्नी में घर पर छापेमारी कर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

घर के बाहर सफाई कर रहे कारोबारी पर सांड का जानलेवा हमला, बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी टूट पड़ा;...

कुमारहट्टी में घर के बाहर सफाई कर रहे प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की सांड के हमले में मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गई हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं शरण्या की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है।