Kangra: नूरपुर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की पहचान कर सुरक्षित परिजनों के हवाले किया

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 6 जनवरी 2026: पुलिस जिला नूरपुर ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया। पुलिस थाना डमटाल को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ललित कुमार साहू, पुत्र श्री राम गोपाल साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 02 सिटीपारा, बलौदा बाजार-पवनी, जिला छतीसगढ़-भाटापारा गुमशुदा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की और अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षित पुलिस थाना लाया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया। इसके बाद ललित कुमार साहू को तत्काल उसके परिजनों, विशेषकर पत्नी सत्यभामा के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जिला नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम, नूरपुर, फोन 01893-299400 / 9317750026 पर दें। पुलिस जिला नूरपुर ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा नागरिकों की सेवा में तत्पर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।