Kullu: कुल्लू में सड़क हादसों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, ब्लैक स्पॉट्स पर लगेंगे कैमरे और ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हादसों को कम करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चरणबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। इन स्थानों पर चेतावनी संकेतक, साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे और स्पीड कंट्रोल उपाय लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

विशेष रूप से अंधे मोड़ों पर हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने वहां कन्वैक्स मिरर लगाने के निर्देश दिए, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले ट्रैफिक की बेहतर जानकारी मिल सके। इसके साथ ही सड़कों के किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि सड़क की चौड़ाई और दृश्यता बनी रहे।

बैठक में गेमन ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ईंटों से लदे भारी वाहनों के कारण हो रही यातायात समस्या और दुर्घटना की आशंका पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने ऐसे ट्रकों को तुरंत हटाने और भविष्य में वहां अनधिकृत पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा।

इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि लावारिश पशु भी सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। सड़कों पर घूमते पशु न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि गंभीर हादसों की वजह भी बन रहे हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषदों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।