Kangra: शाहपुर की बेटी दिव्य ज्योति कटोच ने रचा इतिहास, HPAS परीक्षा पास कर बढ़ाया पूरे प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लांजनी के झिकड़ गांव की निवासी दिव्य ज्योति कटोच को उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनन्दा पठानिया ने सम्मानित किया। इस मौके पर दिव्य ज्योति कटोच को शाल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मान दिया गया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

दिव्य ज्योति कटोच, भूपिंदर कटोच की सुपुत्री हैं और वह स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय पंचम कटोच की पौत्री भी हैं। उनकी इस सफलता से न केवल शाहपुर क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है।

सम्मान समारोह के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दिव्य ज्योति कटोच ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिव्य ज्योति अपनी प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां समाज और खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति कटोच की सफलता आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त विधानसभा सचिव गोवर्धन सिंह, सेवानिवृत्त आरओ दलीप सिंह और शशि मेहता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।