Bilaspur: नयनादेवी मंदिर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने पिता और दोस्त संग रची थी खौफनाक साजिश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सामने आए महिला के ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के प्रेमी, उसके पिता और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका को श्री नयनादेवी मंदिर में दर्शन करवाने के बहाने हिमाचल प्रदेश लेकर आया था। इसी दौरान उसने अपने पिता और दोस्त के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को मंदिर परिसर में ही फेंककर मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं था। डीएसपी विक्रांत की अगुवाई में श्री नयनादेवी पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। फुटेज में आरोपी और मृतका मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आए, जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिला और आरोपियों की पहचान संभव हो सकी।

आरोपियों की पहचान होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर से गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोट लेकर आई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस दौरान एसपी संदीप धवल के साथ डीएसपी नयनादेवी विक्रांत भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।