Kullu: नए साल की रात कुल्लू में दिल दहला देने वाला हादसा, जन्मदिन मना रहे युवक समेत चार दोस्तों की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक और तीन युवतियों की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बीती रात करीब एक बजे हुई, जब कार सवार युवक-युवतियां कसौल से वापस लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार भूतनाथ पुल के पास पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराया। इसके बाद कार पास में खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक सतपाल (25) पुत्र ध्यान चंद निवासी चामुंडा नगर ढालपुर कुल्लू, युवती अंकिता (20) पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर तांदी जिला लाहौल-स्पीति और कशिश (20) पुत्री तेजराम निवासी गांव व डाकघर जल्लुग्रां उपतहसील जरी कुल्लू को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रतांजलि (20) पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी गांव व डाकघर सचानी तहसील भुंतर कुल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक युवक सतपाल का 31 दिसंबर को जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी तीन दोस्तों के साथ कसौल गया था। सतपाल पेशे से टैटू आर्टिस्ट था और कुल्लू के अखाड़ा बाजार में उसकी दुकान थी। हादसे की खबर फैलते ही पूरे कुल्लू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने नए साल की शुरुआत में ही पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।