Himachal: नए साल में HRTC को बड़ी सौगात: अब एक चार्ज में 250 KM दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सिर्फ आधे घंटे में होंगी फुल चार्ज

Date:

--Advertisement--

नए साल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में शामिल होने जा रही नई इलेक्ट्रिक बसों को लेकर एक अहम बदलाव सामने आया है। अब ये नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 220 से 250 किलोमीटर तक चलेंगी। इससे बार-बार चार्ज करने की परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। खास बात यह है कि ये बसें महज आधे घंटे में फुल चार्ज हो सकेंगी। कंपनी ने बसों की चार्जिंग तकनीक और बैटरी क्षमता में बदलाव किया है। इससे पहले कंपनी एक बार चार्ज में करीब 180 किलोमीटर तक चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें देने वाली थी।

कंपनी के साथ हुए करार के तहत उसे HRTC को कुल 297 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवानी हैं। समझौते के अनुसार, 50 प्रतिशत बसों की पहली सप्लाई 9 जनवरी तक और मार्च माह तक सभी बसों की डिलीवरी होनी है। हालांकि, बसों की बैटरी क्षमता बढ़ाने के चलते कंपनी ने निगम प्रबंधन और सरकार से सप्लाई के लिए चार महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। फिलहाल सरकार और निगम प्रबंधन ने इस अतिरिक्त समय को मंजूरी नहीं दी है।

हैदराबाद से ट्रायल के लिए रवाना हुई ई-बस

हैदराबाद में कंपनी ने HRTC की नई इलेक्ट्रिक बस को ट्रायल के लिए तैयार कर लिया है। एक इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद से शिमला के लिए रवाना भी हो चुकी है। निगम प्रबंधन के अनुसार यह बस अगले सोमवार या मंगलवार तक सोलन या शिमला पहुंच सकती है। इसके बाद प्रदेश में अलग-अलग रूट्स पर बस का ट्रायल किया जाएगा और इसकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट कंपनी को भेजी जाएगी।

32 फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी मिलेंगे मुफ्त

नई इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी 32 फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है। इन चार्जिंग स्टेशनों की खासियत यह है कि ये महज आधे घंटे में बसों को फुल चार्ज कर देंगे। इनमें से 12 फास्ट चार्जिंग स्टेशन पहले ही हिमाचल पहुंच चुके हैं।

HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। डिलीवरी से पहले कंपनी बसों की बैटरी क्षमता बढ़ा रही है। पहले ये बसें एक चार्ज में 180 किलोमीटर चलनी थीं, लेकिन अब इनकी रेंज 220 से 250 किलोमीटर कर दी गई है। कंपनी ने डिलीवरी के लिए अतिरिक्त समय मांगा है, लेकिन फिलहाल तय समय में ही बसों की सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।