Sirmaur: छोटे गांव से बड़ी उपलब्धि: पझौता घाटी की मेघा सिंह कंवर ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा में किया टॉप

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले की पझौता घाटी के सनौरा गांव की मेघा सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में टॉप कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके धैर्य, मेहनत और सही रणनीति का परिणाम है। उनके पिता नरेंद्र सिंह कंवर सनौरा में एक छोटा डिपो चलाते हैं और मां अनीता कंवर अपने बेटी की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रही हैं। बड़े भाई कर्ण सिंह कंवर, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ने हमेशा मेघा को अनुशासन और कर्त्तव्य का महत्व समझाया।

प्राथमिक शिक्षा सनौरा गांव से पूरी करने के बाद मेघा ने जवाहर विद्यालय से जमा दो की पढ़ाई 2015 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की। गोल्ड मैडलिस्ट मेघा ने तीसरे प्रयास में प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता पाई, जो यह साबित करता है कि असफलताएं अंत नहीं बल्कि सीखने का अवसर होती हैं।

मेघा का मानना है कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर सैल्फ स्टडी और बार-बार रिवीजन है। प्रारंभ में वह 6-7 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन परीक्षा नजदीक आते ही यह समय 12 घंटे तक बढ़ गया। उन्होंने सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने अध्ययन में मदद ली। पहले दो प्रयासों में जीएस के दूसरे पेपर में असफल रहने के बाद मेघा ने अपनी कमजोरियों पर फोकस किया, जो तीसरे प्रयास में उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुई।

परिणाम वाले दिन की यादें आज भी मेघा के लिए भावुक कर देने वाली हैं। शाम को परिणाम आने की प्रतीक्षा में वह नींद में थीं, लेकिन जैसे ही फोन की घंटी बजी और नाम सबसे ऊपर देखा तो उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को सूचना दी। मां की खुशी ने इस संघर्ष को और भी खास बना दिया।

मेघा की कहानी आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों और असफलताओं के बावजूद अपने सपनों को सच करने की ठान लेते हैं। उन्होंने साबित किया कि सही रणनीति, लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।