Himachal: सिरमौर की शीतल कन्याल ने एचएएस परीक्षा में 20वां रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रौशन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार देर रात घोषित एचएएस परीक्षा परिणाम में सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र के कांडो बड़ोल गांव की शीतल कन्याल ने 20वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ 25 वर्षीय शीतल को जिला नियंत्रक (डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर) के पद पर नियुक्त किया गया है। शीतल की इस सफलता से परिवार, रिश्तेदार और गांव में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

शीतल कन्याल ने बताया कि यह मुकाम उनके लिए आसान नहीं रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। इससे पहले तीसरे प्रयास में भी उनके अंक काफी अच्छे थे, लेकिन मामूली अंतर के कारण वह चयन से चूक गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी, जिसका परिणाम अब सबके सामने है।

शीतल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और बताया कि माता-पिता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उनके पिता ओम प्रकाश जेबीटी शिक्षक हैं और माता गृहिणी। शीतल परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं और उनकी तीन छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। पिता ओम प्रकाश ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने भी शीतल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। शीतल का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने का है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।