Bilaspur: रात के अंधेरे में घरों के आंगन तक पहुंचे तेंदुए, CCTV में कैद हुई दहशतनाक तस्वीरें

Date:

--Advertisement--

भराड़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भदरेट में इन दिनों तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि तेंदुए अब रात के समय घरों के आंगन में खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है। शनिवार देर रात गांव भदरेट निवासी देशराज और विपिन कुमार के घर के आंगन में दो तेंदुए काफी देर तक घूमते रहे। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार तेंदुए आंगन में पिंजरे में बंधे कुत्ते का शिकार करने के इरादे से वहां पहुंचे थे। हालांकि कुत्ता पिंजरे में सुरक्षित था और उसके लगातार भौंकने से घर के सदस्य जाग गए। लोगों की हलचल देख तेंदुए वहां से भाग खड़े हुए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में तेंदुए नजर आए, वह गांव के अंतिम छोर पर स्थित है, लेकिन तेंदुए पूरे गांव से होते हुए वहां तक पहुंचे। इससे साफ हो गया है कि तेंदुए अब गांव के भीतर तक बेखौफ घूम रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी भी समय कोई गंभीर हादसा हो सकता है, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

गांववासियों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। इस मामले में भराड़ी वन परिक्षेत्र के आरओ मदन ने बताया कि फिलहाल तेंदुओं द्वारा किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।