Chamba: चम्बा में औषधीय पौधा कसमल संकट में, अवैध खुदाई पर वन विभाग की चुप्पी से बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के छत्तरी ब्लॉक में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण औषधीय पौधे कसमल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्षेत्र में सरकारी जमीनों से बड़े स्तर पर कसमल को अवैध रूप से उखाड़ने का काम लगातार जारी है, लेकिन इस गंभीर मामले पर न तो वन विभाग और न ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वन विभाग ने कसमल उखाड़ने पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद ठेकेदार खुलेआम इन पौधों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसका सबूत सड़कों के किनारे लगे कसमल के बड़े-बड़े ढेर हैं, जो अवैध गतिविधियों की ओर साफ इशारा करते हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की ढिलाई के कारण ही ठेकेदारों ने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। रोजाना टनों के हिसाब से कसमल उखाड़ी जा रही है और आरोप है कि इसकी अनुमति भी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही है। सरकारी जमीनों से कसमल निकाले जाने को लेकर अब लोग सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि विभाग की सख्ती केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह बहुमूल्य औषधीय पौधा विलुप्त होने की कगार पर पहुंच सकता है।

चुराह क्षेत्र में कसमल की जड़ों की खुदाई से चारागाह पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। वन भूमि और चरागाहों से बेखौफ होकर जड़ें निकाली जा रही हैं, जिससे पशुओं के चरने की जगह भी नहीं बची है। इसके अलावा जड़ों के उखड़ने से जमीन की पकड़ कमजोर हो गई है और भारी बारिश के दौरान जमीन धंसने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले निजी भूमि से कसमल निकालने की अनुमति मिलने के बाद अब वन भूमि से भी अवैध तरीके से इसकी खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में कसमल का एक भी पौधा क्षेत्र में नहीं बचेगा।

वहीं इस मामले पर डीएफओ चुराह सुशील गुलेरिया ने कहा कि कसमल उखाड़ने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और किसी भी तरह के लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच के कोई भी कसमल नहीं उखाड़ सकता और विभागीय टीमों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।