Kangra: देहरा को मिली 10.17 करोड़ की बड़ी सौगात, जमीन के नीचे जाएंगी बिजली की लाइनें, विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ

Date:

--Advertisement--

देहरा कस्बे की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही 11 केवी एचटी और एलटी विद्युत नेटवर्क भूमिगतकरण परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 10.17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसके तहत देहरा शहर की बिजली लाइनों को आधुनिक तकनीक के साथ जमीन के नीचे बिछाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से न केवल देहरा कस्बे की सुंदरता में इजाफा होगा, बल्कि खराब मौसम या तकनीकी कारणों से होने वाले बिजली कटों से भी लोगों को राहत मिलेगी। भूमिगत केबल बिछने से झूलते बिजली तारों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा भी खत्म होगा और शहरवासियों को सुरक्षित व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्थानीय लोगों को इस नई परियोजना के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर के बाद विधायक कमलेश ठाकुर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता अजय गौतम, अधीक्षण अभियंता कुलबीर जसल, अधिशासी अभियंता बालेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूमा कौंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।