Kangra: कंवर ग्रेवाल की सूफ़ी गायकी से गूंजा कांगड़ा वैली कार्निवाल, कुल्लू-लाहौल नाटी ने बांधा समां

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन सूफ़ी और ग्लैमर ईवनिंग कार्यक्रम ने दर्शकों को यादगार सांस्कृतिक अनुभव दिया। महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित इस संध्या में प्रसिद्ध सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल की रूह को छू लेने वाली गायकी ने पूरे माहौल को भावनाओं से भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शक झूमते नजर आए और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का मजबूत मंच हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और युवाओं व महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल कांगड़ा जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने इस कार्निवाल को औपचारिक रूप से उत्सव का दर्जा दे दिया है। अब यह आयोजन हर वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे जिले की लोक-संस्कृति और परंपराओं को निरंतर मंच मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से कांगड़ा जिला सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूत पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम में कुल्लू नाटी और लाहौल नाटी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की ऊर्जावान नृत्य शैली और लोकधुनों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। इसके अलावा तन्मय चतुर्वेदी के गीतों, पंजाबी गिद्दा, एनजेडसीसी और हरियाणवी नृत्य ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित फैशन परेड कार्यक्रम का एक और खास आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं की सशक्त और आत्मनिर्भर भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिमाचल की लोक-संस्कृति आज भी जीवंत है और नई पीढ़ी इसे गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली टीम की सदस्य भावना और चम्पा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

Bilaspur: बिलासपुर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत! घुमारवीं में 12 करोड़ से बनेगा नया सब-स्टेशन, 60 नए ट्रांसफार्मर भी होंगे स्थापित

बिलासपुर के घुमारवीं में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। सरकार अगले छह महीनों में 60 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी और 55 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए आगे आई शाहपुर नगर पंचायत! राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी मदद

बोह आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाहपुर नगर पंचायत राहत सामग्री लेकर पहुंची। दानदाताओं और नगरवासियों के सहयोग से जुटाई गई आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गईं।