Chamba: क्रिसमस की रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नड्डल-खैरी मार्ग पर 5 किलो से ज्यादा चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

क्रिसमस की संध्या पर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नड्डल-खैरी संपर्क मार्ग पर एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। थाना खैरी की पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.128 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 60 वर्षीय बिशन दास पुत्र बर्फी, निवासी गांव सांधी, डाकघर टप्पर, तहसील बनी, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थाना खैरी की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मर्नान चौक के समीप नड्डल-खैरी मार्ग पर आरोपी व्यक्ति पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसके बाद उसे जांच के लिए रोका गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 5.128 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खैरी में मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही इस तस्करी के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।