Chamba: नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: बिना नंबर प्लेट स्कूटी से 1.4 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामद की है, जिसे वह स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रही थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में एसआईयू की टीम चम्बा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तीसा की ओर से एक लाल रंग की स्कूटी वहां पहुंची, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को जांच के लिए रोका तो वह अचानक घबरा गई, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

शक के आधार पर पुलिस ने स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने का फैसला किया, लेकिन डिक्की लॉक मिली। पुलिस के पूछने पर महिला ने बहाना बनाया कि लॉक खराब है और खुल नहीं रहा। महिला की टालमटोल से पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद मौके पर ही एक मैकेनिक को बुलाया गया और स्कूटी का लॉक तुड़वाया गया।

जैसे ही डिक्की खुली, पुलिस को उसके अंदर से 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम सलीमा बेगम पत्नी अयूब, निवासी गांव गुराड़ा, डाकघर नकरोड़, तहसील चुराह, जिला चम्बा बताया।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।