Himachal: नयना देवी में आस्था का चमत्कार, बिलासपुर की महिला की लौटी आंखों की रोशनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आस्था और विश्वास का एक और चमत्कारी मामला सामने आया है। बिलासपुर से दर्शन के लिए आई एक महिला ने दावा किया है कि माता रानी की कृपा से उसकी आंखों की खोई हुई रोशनी वापस आ गई। इस घटना ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है।

बिलासपुर निवासी दलिपि देवी ने बताया कि उनकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई थी। उन्होंने लंबे समय तक कई जगहों पर डॉक्टरों को दिखाया और इलाज करवाया, लेकिन किसी भी प्रकार का लाभ नहीं हुआ। जब हर ओर से निराशा मिली, तब उन्होंने माता श्री नयना देवी के चरणों में सच्चे मन से अरदास लगाई। उन्होंने माता रानी से मन्नत मांगी कि यदि उनकी आंखों की रोशनी लौट आई तो वे चांदी के नेत्र अर्पित करेंगी।

दलिपि देवी का कहना है कि मन्नत मांगने के कुछ समय बाद ही उनकी आंख की रोशनी में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और अब उनकी आंख पूरी तरह ठीक हो गई है। आंखों की रोशनी लौटने के बाद वे अपने परिवार के साथ माता के दरबार में धन्यवाद देने पहुंचीं। उनके साथ उनके बेटे नरेश और सुरेश भी मौजूद रहे।

मन्नत पूरी होने की खुशी में परिवार ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी को चांदी के नेत्र अर्पित किए। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास से बड़े से बड़ा कष्ट भी दूर हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।