Kangra: नूरपुर NDPS केस में बड़ा फैसला, 5.95 ग्राम चिट्टे के दोषी को 7 साल की सजा और एक लाख का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

थाना नूरपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश जसवंत सिंह, वक्फ ट्रिब्यूनल की अदालत ने आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ सेतू पुत्र वीर सिंह निवासी वार्ड नंबर-5, लंबी गली, नूरपुर को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले के अनुसार 24 नवंबर 2019 को पुलिस चौकी कंडवाल की टीम लखनपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी पैंट की जेब से एक पारदर्शी पॉलीथीन पुड़िया सड़क किनारे फेंक कर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। जांच के दौरान फेंकी गई पुड़िया से 5.95 ग्राम हैरोइन, जिसे आम भाषा में चिट्टा कहा जाता है, बरामद की गई।

बरामद नशीले पदार्थ की मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई और इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कर नियमानुसार सील किया गया। पुलिस ने एनसीबी-1 फॉर्म भरा और एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत आवश्यक औपचारिकताओं का पालन किया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल नूरपुर में उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

जांच के दौरान माल मुकदमा सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा किया गया और नमूने राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में बरामद पदार्थ को डायएसिटाइल मॉर्फीन यानी हेरोइन पाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 55 और 57 का भी विधिवत पालन किया।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी संजीव राणा ने अदालत में पैरवी की। सुनवाई के दौरान अभियोजन द्वारा कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।