Kangra: भारतीय खेलों से करियर तक, नूरपुर कॉलेज में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर राष्ट्रीय सेमिनार ने खोली नई सोच

Date:

--Advertisement--

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर राष्ट्रीय सेमिनार श्रृंखला के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के शारीरिक शिक्षा के सह आचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और “भारतीय ज्ञान प्रणालियों में खेल” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. राकेश कुमार के स्वागत संबोधन से हुई। अपने व्याख्यान में डॉ. अश्वनी कुमार ने खेल और गेम्स के बीच अंतर को सरल शब्दों में समझाया और विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ और सशक्त मन का विकास संभव है।

मुख्य वक्ता ने पत्थर-कंचे, पिट्ठू, गिल्ली-डंडा, लुका-छिपी और साइकिल के टायर को घुमाने जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये खेल कभी बच्चों और युवाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का मजबूत आधार हुआ करते थे। उन्होंने रामायण और महाभारत के उदाहरणों के माध्यम से यह भी बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में खेलों को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय ज्ञान प्रणालियों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की जानकारी दी।

डॉ. अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से बचने, नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने खेलों से जुड़े पुरस्कारों, खेल क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों और उनकी तैयारी के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन मिला।

कार्यक्रम के अंत में आईक्यूएसी समन्वयक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंजना गौतम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भारती भगसैन, डॉ. कुमारी सीमा, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. रोहित कुमार सहित महाविद्यालय का शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।