Kangra: इंदौरा में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस, ‘नशा छोड़ो भारत जोड़ो’ यात्रा में उमड़ा जोश

Date:

--Advertisement--

प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर यूथ कांग्रेस ने नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत एक जनजागरूकता यात्रा निकाली। यह यात्रा विधायक मलेंद्र राजन के नेतृत्व में वन विश्राम गृह इंदौरा से शुरू होकर बैरियर चौक तक पहुंची। यात्रा का मकसद युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाना रहा।

जनजागरूकता यात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। सड़क पर निकली इस यात्रा ने इंदौरा में नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

इस मौके पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग को नशे से दूर रखा जाए, तो ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित हिमाचल का निर्माण संभव है।

विधायक ने आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार या किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा लड़ाई है।

इस जनजागरूकता यात्रा में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ज्योतिषी, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिलेश, कुणाल पठानिया, जिला कांगड़ा प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस उप प्रधान चंद्रमणि, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला कांगड़ा महासचिव सुरेंद्र, फतेहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि, विजिंदर पठानिया, कुलदीप शर्मा, रणजीत पठानिया, सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।