Himachal: मां-बाप के साए से दूर चार मासूम, 2 घंटे जंगल पैदल चलकर समाजसेवी के डी राणा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत भजोत्रा के एक दूरदराज गांव में रहने वाले चार मासूम बच्चों की दर्दभरी कहानी ने सभी को भावुक कर दिया है। नगरोटा बगवां से पहुंचे समाजसेवी के डी राणा ने इन बच्चों की मदद के लिए आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की। के डी राणा मटबाड़ गांव पहुंचे और बिना मां-बाप के सहारे जी रहे इन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

समाजसेवी के डी राणा ने बताया कि वर्ष 2021 में बीमारी के चलते बच्चों के पिता का निधन हो गया था। इसके कुछ समय बाद उनकी मां भी बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर कहीं और चली गई। इसके बाद से ये चारों बच्चे अकेले ही जिंदगी की जंग लड़ने को मजबूर हो गए। परिवार की सबसे बड़ी बेटी निशा को मजबूरी में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी ताकि वह अपने छोटे बहन-भाइयों का पेट भर सके।

निशा के पास रहने के लिए केवल मिट्टी से बना एक जर्जर कमरा है, जो कभी भी गिर सकता है। उसी कमरे में बच्चे रहते हैं और वहीं पालतू पशुओं को भी बांधना पड़ता है। 17 वर्षीय निशा ने अपने सपनों को त्यागकर छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल ली है, जबकि उसका 15 वर्षीय भाई मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाने की कोशिश कर रहा है। मासूम चेहरों के पीछे छिपा दर्द किसी को भी भीतर तक झकझोर देता है।

के डी राणा ने बताया कि जब वह अपने सहयोगी संजीव कपूर के साथ दो घंटे जंगल के रास्ते पैदल चलकर इन बच्चों तक पहुंचे, तो यह दृश्य देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इतने छोटे बच्चों ने अभी ठीक से जिंदगी देखी भी नहीं और दुखों का पहाड़ उन पर टूट पड़ा है।

समाजसेवी के डी राणा ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार इन बच्चों की मदद करते हुए एक साल की पढ़ाई का खर्च उठाने और एक साल के राशन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने पंचायत पर भी सवाल उठाए और कहा कि पंचायत और गांव के लोगों ने इन बच्चों के साथ गैरों जैसा व्यवहार किया है। राणा ने बताया कि भजोत्रा पंचायत आज तक गांव के लिए सड़क तक नहीं बनवा पाई है, जिसके कारण उन्हें गाड़ी छोड़कर जंगल के रास्ते पैदल चलना पड़ा।

समाजसेवी के डी राणा ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इन मासूम बच्चों की मदद करें, ताकि उन्हें भी सम्मान और सुरक्षित जीवन मिल सके। इस दौरान उनके साथ संजीव कपूर और रिशु भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में छाया उत्साह

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।