Kangra: शिवनगर कॉलेज में खेलों का महाकुंभ, युवराज और रितिका बने स्टार, छात्रों ने लिया ‘खेल को हां, नशे को ना’ का संकल्प

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत आयोजन संयोजक प्रोफेसर राजेश कुमार ने मार्च पास के माध्यम से करवाई। रोवर-रेंजर, रोड सेफ्टी और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने अनुशासित मार्च पास करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह और मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी पर्सन जरनैल सिंह को सलामी दी। मार्च पास प्रतियोगिता में रोवर-रेंजर समूह ने पहला स्थान हासिल किया।

मार्च पास के बाद सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना को अपनाने और नशे से दूर रहने की शपथ लेते हुए “खेल को हां और नशे को ना” का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि जरनैल सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता की सराहना की।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 100 मीटर दौड़ से हुआ। 100 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में प्रिंस ने पहला, युवराज ने दूसरा और वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में रितिका प्रथम, खुशबू द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में युवराज ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं लड़कियों में एक बार फिर रितिका विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी युवराज और रितिका ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

मैदान और फील्ड इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में युवराज ने लड़कों के वर्ग में लगातार शीर्ष स्थान हासिल किए। वहीं लड़कियों के वर्ग में रितिका, खुशबू, रिया, सोनाक्षी और आंचल ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिताओं के समापन पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह और मुख्य अतिथि जरनैल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (लड़के) का खिताब युवराज को जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (लड़की) का सम्मान रितिका को दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान करवाकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।