Kangra: बैजनाथ में बोले विधायक किशोरी लाल, शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

Date:

--Advertisement--

प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी दिशा में स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर किया जा रहा है, तकनीकी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है और पढ़ाई के तरीकों को आधुनिक बनाया जा रहा है।

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं शुरू की गई हैं, कंप्यूटर लैब को उन्नत किया गया है और डिजिटल शिक्षण सामग्री को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल भवनों के नवीनीकरण, पेयजल सुविधाओं के सुधार, खेल मैदानों के विकास और छात्रवृत्ति योजनाओं के विस्तार जैसे कदम सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की भी अहम भूमिका है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मिलकर किए गए प्रयास ही बेहतर परिणाम लाते हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक किशोरी लाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

विधायक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थी भविष्य में क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे और उन्हें उचित सुविधाएं व मार्गदर्शन देना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम डोगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा परिणामों, खेल प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एनएसएस इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 18 हजार रुपये का चेक विधायक किशोरी लाल को सौंपा। विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।

इस मौके पर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त उपायुक्त पंजाब राणा, एसएमसी प्रधान निशा देवी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, कैप्टन जगदीश राणा, पूर्व प्रधान चौबीन राजेश राणा, पूर्व उपप्रधान चौबीन रणजीत राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।

Kangra: कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, 4-5 नवंबर को धर्मशाला में होंगे ट्रायल; काला ज्वेलर्स शाहपुर के सहयोग से...

जिला कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 2:30 बजे ट्रायल होंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।