Solan: एक ही रात में 3 बाइक चोरी, बद्दी पुलिस ने चोर गिरोह को दबोचा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फेस-3 बद्दी से एक ही रात में तीन मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की इस वारदात को लेकर मामला दर्ज होते ही बद्दी पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद गिरोह के सभी सदस्यों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार उर्फ कांचा पुत्र सुनील कुमार निवासी शिवालिक नगर, सेक्टर-3 झाड़माजरी बरोटीवाला, तहसील बद्दी जिला सोलन, शालू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव समलेटा तहसील डलहौजी जिला चंबा, अक्षय कुमार उर्फ क्षु पुत्र चैन सिंह निवासी गांव व डाकघर भगदार तहसील डलहौजी जिला चंबा और मुकेश कुमार उर्फ नान पुत्र हीरा लाल गुप्ता निवासी गांव बरियापुर तहसील अमेठी जिला अमेठी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है, ताकि चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।