Kangra: शाहपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 11 हजार से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 21 दिसंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का आज औपचारिक शुभारंभ किया गया। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर चढ़ी में बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक साथ चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 11,324 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए क्षेत्र में 102 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और 204 टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में 408 सदस्य शामिल हैं, जबकि अभियान की निगरानी के लिए 20 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से कोई बच्चा निर्धारित दिन पर पोलियो ड्रॉप नहीं ले पाता है, तो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। इस दौरान कुल 30,521 घरों को कवर किया जाएगा, ताकि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह जाए।

उपमुख्य सचेतक ने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन जैसे अभियानों की सफलता स्वास्थ्य विभाग और आम जनता के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

इस अवसर पर शाहपुर की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, पीएचसी चढ़ी के चिकित्सक, अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और अभियान में शामिल सभी टीम सदस्य मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।