Kangra: पालमपुर में बच्चों की चमकी प्रतिभा, मदर्स टच स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक आशीष बुटेल ने मेधावियों को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 21 दिसंबर। घुग्गर स्थित मदर्स टच स्कूल पालमपुर का वार्षिक समारोह ‘नवरस’ रविवार को रोटरी भवन पालमपुर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिक्षण संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों और रचनात्मक सोच को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि ने बच्चों के आत्मविश्वास और मंच पर उनकी प्रस्तुति की खुलकर सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से विधायक आशीष बुटेल का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रदीप करोल, प्राचार्य ब्रिंदुला करोल, प्रबंधन वर्ग से प्रेरणा करोल और गोपिका करोल, कार्यक्रम कन्वीनर नेहा ग्रोवर और नंदिनी कौंडल मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रमुख व्यवसायी सुरेंद्र जमवाल, सिविल अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक भांगड़ा, व्यवसायी नितिन जंबाल, साइंस सेंटर पालमपुर के प्रमुख राम स्वरूप, डॉ. विद्या शंकर, स्कूल प्रबंधन समिति से बृजला देवी और सरोज सहित विभिन्न स्कूलों के प्राध्यापक, गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।