Mandi: मंडी की बेटी पूर्वा शर्मा ने रचा इतिहास, यूजीसी–नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया टॉप, IISc बेंगलुरु में हुआ चयन

Date:

--Advertisement--

मंडी, 18 दिसंबर। मंडी जिले की बेटी पूर्वा शर्मा ने यूजीसी–नेट जेआरएफ परीक्षा में पर्यावरण विषय में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल कर न केवल मंडी बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद उनका चयन देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु में हुआ है।

पूर्वा शर्मा ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा मंडी में पूरी की। M.Sc. सहित अन्य शैक्षणिक उपलब्धियाँ अर्जित करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। पूर्वा के माता-पिता पं. अजीत शर्मा और श्रीमती पूजा शर्मा हैं।

पूर्वा की यह ऐतिहासिक सफलता जिले और प्रदेश की आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सिद्ध करती है कि सीमित संसाधनों और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाएँ भी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना सकती हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मंडी में खुशी का माहौल है। शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पूर्वा शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर हालत से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।