Kangra: सीएमओ का अचानक अस्पताल निरीक्षण, देहरा सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं की हुई सख्त जांच

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए 20 दिसंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने सिविल अस्पताल देहरा का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डॉ. विवेक करोल ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की जांच की और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव का भी जायजा लिया। इसके साथ ही स्टाफ की उपस्थिति, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं और निर्माणाधीन भवन की प्रगति की भी बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिले, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरमीत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मकसद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना तथा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझना बताया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

स्वतंत्रता दिवस पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की। राजीव 2005 के विनाशकारी भूकंप में गंभीर रूप से घायल होकर 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए थे।

Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन इलाकों में रहेगा पावर कट और क्या है वजह।

21 अगस्त को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाने से बचें, प्रशासन ने जारी की खास चेतावनी

टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सैन्य फायरिंग अभ्यास होगा। कांगड़ा प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचने और पालतू जानवरों को दूर रखने की अपील की है।