Solan: कसौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़े दो आरोपी, एक पर पहले से दर्ज हैं कई केस

Date:

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सोलन पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली क्षेत्र में हैरोइन यानी चिट्टे की तस्करी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पवन कुमार और रोहित कुमार नाम के दो युवक एक निजी होटल की ओर से कसौली की तरफ आ रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.6 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार (29) और रोहित कुमार (40) के रूप में हुई है, जो कसौली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रोहित कुमार चिट्टा तस्करी का पुराना खिलाड़ी है। उसके खिलाफ पहले से हैरोइन तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा चोरी और लड़ाई-झगड़े का एक-एक मामला भी उसके खिलाफ चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कसौली थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।