Kangra: कांगड़ा में पोलियो अभियान की शुरुआत, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिलाई ‘एक भी बच्चा न छूटे’ की शपथ

कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। स्थानीय विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी में पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी का शिकार न बने।

Also Read: अब कूहलों में कूड़ा फेंकना पड़ेगा भारी, कैमरों की नजर में आए तो होगी सख्त कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि यदि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूट गया, तो सुरक्षा का पूरा चक्र टूट सकता है। इसी संदेश के साथ लोगों से सतर्क रहने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी की प्रभारी डॉ. ईशा वैद्या सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत हर बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!