Chamba: सिहुंता में सनसनी: युवक पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के सिहुंता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हरनाम सिंह पुत्र कर्ण देव सिंह, निवासी गांव रियाणी, डाकघर गरनोटा, तहसील सिहुंता, जिला चम्बा ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे वह रियाणी रोड पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान यशवंत सिंह और उसका बेटा अभय वहां पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया।

शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उनमें से किसी एक ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे गर्दन के पीछे की ओर गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमला करने के बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और गाली-गलौच करते हुए मौके से फरार हो गए।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Job Fair 2026: 90 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

हमीरपुर जिला रोजगार कार्यालय में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेले का आयोजन होगा। 90 पदों पर भर्ती के लिए सीधे इंटरव्यू होंगे, जहां 13 हजार से 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों का मौका मिलेगा।

हिमाचल में गाय-भैंसों पर जानलेवा बीमारी का खतरा! 8 घंटे में हो सकती है मौत, प्रशासन ने शुरू किया बड़ा अभियान

हमीरपुर में गाय-भैंसों में फैलने वाली जानलेवा ‘गलघोटू’ (एचएस) बीमारी को रोकने के लिए बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है, जबकि पूरे अगस्त तक अभियान जारी रहेगा।

हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात! 403.92 करोड़ की पहली किस्त जारी, लेकिन साथ आए सख्त नियम

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 403.92 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। हालांकि इस फंड के उपयोग को लेकर सख्त नियम भी लागू किए गए हैं और उल्लंघन की स्थिति में वित्तीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

चंबा को मिली पहली मिस मिंजर क्वीन! जानिए किसने जीता Miss Minjar Queen 2026 का ताज

चंबा में पहली बार आयोजित मिस मिंजर क्वीन-2026 प्रतियोगिता में नंदिनी ने विजेता का ताज अपने नाम किया। अर्चिशा ठाकुर प्रथम रनर-अप और श्रेया बग्गा द्वितीय रनर-अप रहीं।