Una: अम्ब में नशीली दवाइयों और 24 लाख कैश की बड़ी बरामदगी, आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Date:

--Advertisement--

अम्ब में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के साथ भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अम्ब स्थित एक मेडिकल स्टोर और उसके पीछे बने आरोपी के रिहायशी मकान पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन जब टीम ने आरोपी के मकान की तलाशी ली तो वहां से ट्रामाडोल 100 एमजी की कुल 2330 गोलियां, यानी करीब 233 ग्राम प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की गईं।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 24.35 लाख रुपये नकद भी जब्त किए। इस भारी रकम के बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बताया, जिसके बाद पुलिस ने सभी दवाइयों, नकदी और अन्य सबूतों को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं, किन लोगों तक इनकी सप्लाई की जा रही थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। इसके साथ ही वित्तीय लेन-देन और अन्य अहम कड़ियों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।